फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मां नंदापाती उत्सव में पहुंचे देवताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

गोपेश्वर/पीपलकोटी। नगर क्षेत्र के पठियालधार में स्थित मां नंदा मंदिर में मां नंदापाती उत्सव आयोजित हुआ। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस उत्सव में गांव-गांव से पहुंचे मां नंदा, चंडिका देवी, जाख देवता, दक्षिण काली, लाटू देवता और चांडी देवता के अवतारी पुरुषों ने कटार और तलवार के साथ अद्भुत नृत्य कर शक्ति प्रदर्शन किया। इस आयोजन को देखने के लिए कई गांवों से श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे हुए थे। ध्याणियों (विवाहित बेटियां) ने मां नंदा को शृंगार सामग्री के साथ ही ककड़ी, मक्का, चूड़ा (चावल) भेंट किए। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह झिंक्वाण, पुजारी दीपक बिष्ट, अशोक बिष्ट, विनोद कनवासी, संदीप झिंक्वाण, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, बंड क्षेत्र के नंदोली मंदिर में मां नंदा की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। इस मौके पर आचार्य कुशलानंद सती, शंभू प्रसाद सती, दीपक पंत, हरिबोधनी खत्री, अतुल शाह, सुरेंद्र नेगी, सुधीर हटवाल, अजय भंडारी, अंकित नेगी, प्रदीप, पवन राणा, अनुज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें