तीलिंग जाख देवता अपने दिवारा यात्रा के तहत सोमवार को नृसिंह मंदिर पहुंचे। यहां आराध्य जाख देवता की विशेष पूजा हुई। नृसिंह मंदिर के बाद जाख देवता सिंहधार, चुनार और सेला गांव होते हुए रात्रि प्रवास के लिए सेमा गांव पहुंचे। जाख देवता ने घर-घर जाकर भक्तों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें आशीर्वाद दिया। जाख देवता की यात्रा में शामिल हो रहे भक्तजन नंगे पांव यात्रा कर रहे हैं। यात्रा में देवपूजा समिति के अध्यक्ष व बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, पुजारी योगेश्वर प्रसाद भट्ट, देवेंद्र सकलानी, द्वारिका बिष्ट, बलवीर बिष्ट, गोविंद प्रसाद, कैलाश भट्ट, सूरज नंबूरी, सभासद गौरव नंबूरी, सिद्धार्थ, मयंक राणा, मनमोहन नेगी, हिमांशु, राघव भट्ट, मनीष रतूड़ी, अजय, शिवम, रितेश पंवार, कमल भट्ट, सूरज सकलानी आदि मौजूद थे। संवाद