पदोन्नति, वेतनमान सहित विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को भी कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा गया कि लंबे समय से वे मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
धरनास्थल पर हुई सभा में दशोली ब्लॉक अध्यक्ष अनीता नेगी ने कहा कि यदि मांग पर यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष अनीता नेगी, उपाध्यक्ष गुड्डी, लक्ष्मी, दीपा, चंदा गड़िया, सुलोचना, सर्वेश्वरी देवी, कमला, रजनी, पुष्पा, गीता और शांति तिवाड़ी आदि मौजूद थे।
कर्णप्रयाग/गैरसैंण/देवाल। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर तहसील परिसर में धरना दिया। महिलाओं के आंदोलन को कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता हरिकृष्ण भट्ट, बीरेंद्र मिंगवाल आदि ने समर्थन दिया। गैरसैंण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बाल विकास कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन जारी रहा। इस मौके पर विमला गैरोला, कविता, कलावती, नफीसा, वबीता, कार्तिकी, दर्शनी, बिंदी, गणेशी, विमला, प्रवीन, गंगोत्री, बसंती, हेमा, नीमा आदि थे। देवाल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 20वें दिन भी धरना दिया। यहां आंगनबाड़ी संगठन के कार्यबहिष्कार के चलते सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लगा है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रा कुनियाल, चमेली, दीपा, कस्तूरा, धनेश्वरी, विजोता, रीना, जानकी, धामती, सुनिता, अनीता, सरिता, दुर्गा, कुंती, कमला, ललिता, पुष्पा, तुलसी, माहेश्वरी, बसंती, मुन्नी, दीवानी, प्रभा और हंसी आदि मौजूद थे।