फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों से जल रहे बांज के जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
चमोली जिले के विभिन्न क्षेत्रों के जंगलों में आग भड़की हुई है, जिससे चारों ओर फिर से गहरी धुंध छा गई है। गोपेश्वर के समीप बमियाला गांव के शीर्ष भाग में बांज के जंगल में चार दिनों से जल रहे हैं। चट्टानी भाग होने के कारण वन कर्मियों की ओर से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन

दशोली ब्लॉक के खैनुरी गांव के जंगल में दो दिनों से आग लगी है, जिससे कई हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई है। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज के दुखथंबा के जंगल भी धू-धूकर जल रहे हैं, जिससे वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। शाम को चल रही तेज हवा से आग तेजी से फैल रही है। इधर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर और बदरीनाथ वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह ने बताया कि वन कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों में आग बुझाने के लिए भेजा गया है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें