फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखाकार, अवर अभियंता, वीडीओ, बीडीओ से होगी 402177 की वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमनी गांव में ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ के तहत हुए निर्माण कार्य में सड़क की लंबाई से अधिक का भुगतान कर दिया गया। मामले का खुलासा होने पर जिलाधिकारी/जिला कार्यक्रम समन्वयक स्वाति एस भदौरिया ने दोषी कर्मियों लेखाकार, अवर अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी, दो खंड विकास अधिकारियों से 4,02177 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

देवाल ब्लॉक के हिमनी गांव में वित्तीय वर्ष 2015-16 में स्थानीय लोगों की ओर से ‘मेरा गांव मेरी सड़क’ के तहत काम पूरा न होने की शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय को मिली थी। इस पर मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने समिति का गठन कर सभी रिकॉर्ड सहित सड़क निर्माण की जांच की। जांच समिति की रिपोर्ट में योजना की स्वीकृति लंबाई एक किमी के स्थान पर 850 मीटर का कार्य प्रथम फेज में होने और लंबाई के अनुसार धनराशि 15,82,477 रुपये के स्थान पर इससे अधिक 19,84,654 रुपये का भुगतान होना पाया गया। मापांकन धनराशि से 4,02,177 रुपये अधिक भुगतान करने पर तत्कालीन लेखाकार, अवर अभियंता, ग्राम विकास अधिकारी तथा दो खंड विकास अधिकारी दोषी पाए गए हैं। जिलाधिकारी ने व्यय बाउचरों के आधार पर वित्तीय अनियमितता में दोषी अधिकारी व कर्मचारियों पर वसूली निर्धारण करते हुए शीघ्र वसूली कर धनराशि जमा कराने के आदेश जारी किए। इसमें लेखाकार पर 1,31,078 रुपये, अवर अभियंता पर 42,384 रुपये, ग्राम विकास अधिकारी पर 97,638 रुपये और तत्कालीन दोनों खंड विकास अधिकारी जिनके कार्यकाल में ये भुगतान हुआ उन पर क्रमश: 77,744 तथा 53,333 रुपये वसूली निर्धारित की गई है। जिलाधिकारी ने जांच में दोषी कर्मियों को आदेश प्राप्त होने के 15 दिनों में वसूली धनराशि खंड विकास अधिकारी कार्यालय देवाल में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें