फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो दिनों से जल रहे रीठिया वन पंचायत के जंगल, वन विभाग की टीम और ग्रामीण बुझाने में जुटे

Sat, 26 Apr 2025 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गैरसैंण (चमोली)

सार

छह से अधिक गांवों की वन पंचायत रीठिया के जंगलों में बृहस्पतिवार से आग लगी है। रेंजर प्रदीप गौड़ ने कहा कि बृहस्पतिवार को जंगल में आग लगने की सूचना मिली तो तत्काल टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। कुछ समय में आग बुझा दी गई थी लेकिन रात में पेड़ों की ठूठ की चिंगारी से आग हवा से फिर फैल गई।
विज्ञापन
गैरसैंण के रीठिया वनपंचायत में लगी आग बुझाते वन कर्मी। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर से करीब सात किलोमीटर दूरी पर रीठिया वन पंचायत के जंगल दो दिनों से आग में जल रहे हैं। आग से बांज, बुरांस, रांसल (फर) तथा अन्य पेड़, पौधों के साथ ही वन संपदा नष्ट हो रही है। वन कर्मियों के साथ ही स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे हैं। मगर लगातार आग फैलती जा रही है।
विज्ञापन


गैड़, सौनियाणा सहित आस पास के छह से अधिक गांवों की वन पंचायत रीठिया के जंगलों में बृहस्पतिवार से आग लगी है। रेंजर प्रदीप गौड़ ने कहा कि बृहस्पतिवार को जंगल में आग लगने की सूचना मिली तो तत्काल टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। कुछ समय में आग बुझा दी गई थी लेकिन रात में पेड़ों की ठूठ की चिंगारी से आग हवा से फिर फैल गई।
 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की होगी पहचान और वापसी, सीएम धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

इसके बाद उप वनक्षेत्राधिकारी अवतार रावत के साथ वन दरोगा ऋतु सती, फायर गार्ड दलवीर सिंह, गोपाल व हिम्मत मेहरा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए हैं। कहा कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें