कर्णप्रयाग। नंदानगर ब्लाॅक में टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों की ओर से संपर्क मार्गों पर लिए जा रहे मनमाने से अधिक किराये की शिकायत का परिवहन विभाग के अधिकारियों ने संज्ञान लिया है। परिवहन विभाग ने टैक्सी-मैक्सी संचालकों के साथ बैठक कर मानकों के अनुरूप ही किराया लेने की बात कही। संभागीय परिवहन अधिकारी अभिषेक भट्गांई ने बताया कि नंदानगर ब्लाॅक से सितोल, सितेल आदि मोटर मार्गों पर अधिक किराया लिया जा रहा था। इसके बाद स्थानीय टैक्सी-मैक्सी संचालकों के साथ वार्ता की गई। कहा कि यदि मानकों से अधिक किराया लिया गया तो चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद