फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिरोखोमा गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त

Sat, 21 Mar 2026 04:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के समीप भोटिया पड़ाव सिरोखोमा गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त पड़ा है। मार्ग की खराब स्थिति के कारण लोगों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों के लिए यह समस्या और गंभीर बन गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनीता देवी, प्रशांत डिमरी, सोनल नेगी और दौलत सिंह महिपाल ने बताया कि गांव के पास बनी पैदल पुलिया भी जीर्णशीर्ण हो चुकी है जिससे गुजरते समय हादसे का डर बना रहता है। मार्ग पर रोशन की व्यवस्था नहीं है जिससे रात में भी आवाजाही में मुश्किल रहती है। कहा कि इस संबंध में कई बार जिला पंचायत को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने जल्द से जल्द मार्ग और पुलिया की मरम्मत कराने की मांग उठाई। इधर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह का कहना है कि जिन स्थानों पर पैदल रास्ते क्षतिग्रस्त हैं वहांं आपदा मद में सुधारीकरण कार्य किए जाएंगे। सिरोखोमा पैदल रास्ते की मरम्मत के लिए इस्टीमेट तैयार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें