फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत

Sat, 21 Mar 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाॅक के ग्राम पंचायत डिम्मर के विद्यापीठ आवासीय बस्ती में शुक्रवार रात को गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। ग्राम प्रधान विनीता डिमरी ने बताया कि आवासीय बस्ती के मध्य में स्थित मिलन केंद्र में शुक्रवार रात को लगभग 10 बजे गुलदार के दहाड़ने की आवाज सुनकर ग्रामीण डर गए। उन्होंने वन विभाग से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवासीय बस्ती में वन कर्मियों की गश्त लगाने की मांग की। वन क्षेत्राधिकारी हेमंत बिष्ट ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर ग्राम पंचायत डिम्मर के विद्यापीठ आवासीय बस्ती में वन कर्मियों की गश्त करवाने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें