फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क कटिंग के मलबे से न हो नदियों का प्रवाह अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने बुधवार को चमोली जिले में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य का निरीक्षण किया। कमेटी के सदस्यों के साथ ही भू-वैज्ञानिकों की टीम ने ऑलवेदर रोड निर्माण कार्यों पर चर्चा करते हुए निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष रवि चोपड़ा के नेतृत्व में टीम ने चमोली, बाजपुर, मैठाणा, नंदप्रयाग, देवलीबगड़, जिलासू तथा कर्णप्रयाग में विभिन्न भूस्खलन क्षेत्रों की जांच करते हुए सड़क कटिंग के मलबे का उचित निस्तारण करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। कमेटी के अध्यक्ष रवि चोपड़ा ने कहा कि सड़क कटिंग के मलबे से किसी भी प्रकार से नदियों का प्रवाह अवरुद्ध न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही टीम ने कार्यदायी संस्था एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण कार्यों की डीपीआर तैयार करने को भी कहा। इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, अपर जिलाधिकारी एमएस बर्निया सहित एनएचआईडीसीएल के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें