सीबीएसई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई शुरू
गोपेश्वर। सीबीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन हुई हाईस्कूल की गणित परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थी खुश नजर आऐ। कहा कि सभी प्रश्न पढ़े हुए आए थे। केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में अटल उत्कृष्ट विद्यालय गोपेश्वर, श्री गुरुराम राय पब्लिक स्कूल गोपेश्वर और पीस पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के 172 छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षार्थी सौम्या, दामनी, श्वेता, कृतिका, सोनम और अनीता ने कहा कि गणित का पेपर अच्छा आया था, सभी प्रश्न पढ़े में से आए थे। जनपद में कर्णप्रयाग और ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संवाद