फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भंग्यूल की पहाड़ियों की आग बुझी अब हेलंग व तपोवन में लगी

Thu, 22 Jan 2026 06:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बारिश न होने से सूखी घास के कारण तेजी से फैल रही आग

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। क्षेत्र की पहाड़ियों पर आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भंग्यूल की पहाड़ियों पर लगी आग को बड़ी मुश्किल से बुझाया था मगर अब हेलंग और तपोवन की पहाड़ियों पर आग लग गई। लगातार वनाग्नि की घटनाओं से क्षेत्र में धुआं फैला हुआ है।
विज्ञापन

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार देर शाम को भंग्यूल की पहाड़ी पर आग लग गई। विभाग के कर्मचारी बुधवार को पूरे दिन आग बुझाने में जुटे रहे। वन कर्मियों की कड़ी मशक्कत और पहाड़ी के ऊंचाई वाले क्षेत्र में पहुंचने के बाद यहां आग काबू हो गई लेकिन अब हेलंग व तपोवन की पहाड़ी पर आग ने वन विभाग की चिंता फिर बढ़ा दी है। बारिश और बर्फबारी नहीं होने से पहाड़ी पर सूखी घास फैली हुई है। इससे आग तेजी से फैल रही है। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि अब हेलंग के सामने लगी आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें