फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू ने बुजुर्ग को किया घायल

Sun, 22 Jan 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग।
विज्ञापन
भालू ने बुजुर्ग को किया घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जबरकोट गांव के एक बुजुर्ग के ऊपर भालू ने हमलाकर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल को ग्रामीणों ने 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार जबरकोट गांव निवासी जोत सिंह कंडारी (76) जंगल में मवेशियों के साथ गए हुए थे।
विज्ञापन


इसी दौरान भालू ने उनके ऊपर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर बाद में आस पास ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर भालू भाग गया। घायल बुजुर्ग को पहले डंडों के सहारे गांव तक लाया गया, जहां से 108 एंबुलेंस से थराली ले जाया गया।
विज्ञापन


ग्रामीण जयवीर भंडारी ने बताया कि गांव में भालू का आतंक बना है। ग्रामीणों ने घायल को मुआवजा और भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें