फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालक स्वयं ही भरने लगे बदरीनाथ हाईवे के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य से बदरीनाथ हाईवे बदहाल है, जिससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही है। ऐसे में वाहन चालकों ने अब स्वयं ही चमोली बाजार से पीपलकोटी तक सड़क के बीचोंबीच हुए गड्ढों को मिट्टी व पत्थर से भरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रपाल, भीमतला, बिरही, मायापुर, गडोरा और पीपलकोटी बाजार में हिल कटिंग कार्य से हाईवे खस्ताहाल हो गया है। कई जगहों पर सड़क से डामर भी उखड़ गया है। नालियां बंद पड़ी हुई हैं, जिससे बारिश का पानी सड़क पर आ रहा है। वाहन चालक दिग्विजय शाह ने बताया कि एनएच की ओर से हाईवे के संरक्षण पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिन स्थानों पर हाईवे पर गड्ढे पड़े हुए हैं, वहां वाहन चालक स्वयं गड्ढों को समतल करने में लगे हुए हैं। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल ने शीघ्र हाईवे की स्थिति सुधारने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें