पोखरी। नगर क्षेत्र पोखरी और आसपास के गांवों की पेयजल लाइन दो दिन से क्षतिग्रस्त है। लोग दो दिन से पेयजल के लिए परेशान हैं।
पोखरी पुनर्गठन पेयजल याेजना की लाइन दो दिन पहले चोपता के नीचे भुल्लकन क्षेत्र में बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। ऐसे में क्षेत्र के लोग दो दिन से पेयजल के लिए परेशान हैं। रमेश चौधरी, विष्णु प्रसाद चमोल, कुंवर सिंह, महिधर पंत, संतोष चौधरी ने कहा कि जल संस्थान से जल्द से जल्द लाइन की मरम्मत कराने की मांग की। वहीं जल संस्थान के अवर अभियंता मनमोहन सिंह राणा ने बताया कि जहां लाइन टूटी है वह काफी दुर्गम क्षेत्र में है। जंगल में जनरेटर ले जाकर पाइप वेल्डिंग करके जोड़ा जा रहा है। ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। जल्द से जल्द लाइन को जोड़कर सोमवार सुबह से सभी जगह पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। संवाद