फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudranath Temple: वसंत पंचमी पर पूजा के बाद तय हुई तिथि ,18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट

Sun, 02 Feb 2025 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर(चमोली)

सार

रुद्रनाथ मंदिर के शीतकालीन प्रवास स्थल गोपीनाथ मंदिर में पंचांग पूजा के बाद पंडित दिनेश थपलियाल ने कपाट खुलने की तिथि व उससे पूर्व होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की तिथि घोषित की।
विज्ञापन
गोपेश्वर मंदिर परिसर में रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि घोघित करते आचार्यगण। संवाद 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को ब्रह्ममुहुर्त पर सुबह चार बजे खोले जाएंगे। वसंत पंचमी पर्व पर गोपीनाथ मंदिर में पंचांग पूजा के बाद रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खोलने की तिथि निकाली गई।

विज्ञापन


रविवार को रुद्रनाथ मंदिर के शीतकालीन प्रवास स्थल गोपीनाथ मंदिर में पंचांग पूजा के बाद पंडित दिनेश थपलियाल ने कपाट खुलने की तिथि व उससे पूर्व होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों की तिथि घोषित की। पंचाग के अनुसार 14 मई को भगवान रुद्रनाथ की विग्रह डोली गोपीनाथ मंदिर से बाहर लाई जाएगी और भक्तों के दर्शनों के लिए मंदिर परिसर में विराजमान रहेगी।

Chardham Yatra: वसंत पंचमी पर घोषित हुई तिथि, चार मई को इस समय खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मई को रीति रिवाज के साथ रुद्रनाथ की डोली बुग्यालों में स्थित रुद्रनाथ मंदिर रवाना होगा। इसके बाद 18 मई को सुबह चार बजे रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। इस साल रुद्रनाथ मंदिर की पूजा5अर्चना का जिम्मा पुजारी सुनील तिवारी संभालेंगे। कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के समय अमित रावत, शांति प्रसाद भट्ट, आशुतोष भट्ट, धर्मेंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें