गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। जांच में ईवीएम और वीवीपैट मशीनें निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार डबल लॉक व्यवस्था में सुरक्षित पाई गईं। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन यंत्रों और अलार्म सिस्टम की कार्यशीलता का भी परीक्षण किया और अधिकारियों को सुरक्षा उपकरणों की नियमित मॉनिटरिंग और तकनीकी खामियों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बदरीनाथ, थराली और कर्णप्रयाग के बैलेट बॉक्सों का भी निरीक्षण कर उनके सुरक्षित रखरखाव की समीक्षा की। संवाद