थराली। नंदा राजजात मोटर मार्ग थराली-देवाल-वाण के किमी 3 में बंदरढौन डाक बंगले के पास जानलेवा बनी हुई है। बीते माह यहां पर एक ट्रक धंस गया था। खंभे नहीं हटने के चलते सड़क चौड़ी नहीं हो पा रही है। देवाल के ब्लॉक प्रमुख तेजपाल सिंह रावत, कृष्णा सिंह, दयाल सिंह, आदि ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता से मिलकर सड़क चौड़ीकरण और पक्की दीवार निर्माण की मांग की है। अधिशासी अभियंता अनूप सिंह ने कहा कि बिजली के खंभे हटने के बाद यहां पर सड़क ऊपर की तरफ काटकर ठीक की जाएगी। संवाद