फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सिलिंडरों की कमी से इंडक्शन चूल्हे की बढ़ी मांग

Fri, 13 Mar 2026 04:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णपयाग। पिछले कुछ दिनों से सिलिंडर की कमी के कारण अब लोग इंडक्शन चूल्हे का सहारा ले रहे हैं। मगर बीते तीन दिनों से बाजारों में इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ गई है जिससे इनके दामों में 200 से 400 तक की बढ़ोतरी भी हो गई है। बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों ने अतिरिक्त चूल्हे भी एडवांस में मंगा दिए हैं।
विज्ञापन

व्यापारी अभिषेक पाल ने बताया कि सिलिंडर की कमी की खबरों के बाद से लोग इंडेक्शन चूल्हा खरीदने के लिए दुकान में पहुंच रहे है। पिछले तीन दिनों में 15 इंडक्शन बेच दिए हैं। बर्तन व्यापारी संजीव अरोड़ा ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त इंडक्शन चूल्हे मंगा दिए हैं। व्यापारी राज किशोर मिंगवाल ने बताया कि 10 इंडेक्शन बिक गए हैं। इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक चंदन कंडारी ने बताया कि डीएसी नंबर के बाद ही सिलिंडर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें