फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: सीएम से मिला शिष्टमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भराड़ीसैंण विधानसभा सत्र के दौरान एससी आयोग के अध्यक्ष एवं दायित्वधारी प्रेम सिंह राणा के नेतृत्व में लाता नंदादेवी मन्दिर समिति के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान लाता ज्योतिर्मठ में 40 साल बाद आयोजित होने वाली राणी देवरा यात्रा में शामिल होने के निमंत्रण के साथ ही आवश्यक सरकारी सहयोग की मांग की। शिष्टमंडल में समिति के अध्यक्ष दरबान सिंह रावत, सचिव गबर सिंह बुटोला, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, प्रेम सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह फर्स्वाण रावत और लक्षू सिंह बुटोला शामिल रहे।
विज्ञापन




वनवास की लीला देख दर्शकों की आंखें भी हुई नम
कर्णप्रयाग। सामाजिक सदभाव रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला के चौथे दिन भगवान श्रीराम का वन गमन की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान मंथरा के बहकावे में आकर कैकयी की ओर से राम को 14 साल का वनवास और भरत को राजगद्दी मांगी गई। जिस पर दशरथ दुखी हो जाते हैं। आयोजन में पूर्व नपा अध्यक्ष सुभाष गैरोला, अनूप चौहान, वीरेंद्र मिंगवाल, आयुष नेगी, शिवेंद्र मनराल, भगत कंडारी आदि शामिल रहे।


जिलासू में श्रमिक स्वास्थ्य शिविर में 66 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच
जिलासू। मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत बृहस्पतिवार को तहसील मुख्यालय में एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 66 श्रमिकों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर के समन्वयक बिरेंद्र सिंह ने बताया कि श्रम कार्ड धारक श्रमिकों को योजना के तहत निशुल्क जांच मिलती है। शिविर में आंख, नाक, फेफड़ों सहित कई स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं। रक्त में एचआईवी और ब्लड शुगर की जांच भी हुई। ईसीजी की सुविधा भी श्रमिकों को उपलब्ध कराई गई। रोहित शर्मा ने श्रमिकों के स्वास्थ्य की जांच की। फार्मासिस्ट राहुल कोठियाल भी शिविर में मौजूद रहे। समन्वयक ने बताया कि योजना श्रमिकों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करा रही है। शुक्रवार को बमोथ में भी एक स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होगा, जहां श्रमिक लाभ ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें