फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के नीचे दबने से युवक की मौत

Wed, 31 Aug 2016 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
चमोली जिले के आदिबदरी और टिहरी जिले के प्रतापनगर के उपली रमोली क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

अदिबदरी (चमोली) मंगलवार रात्रि को नैनीताल हाईवे पर कर्णप्रयाग से भराड़ीसैंण जा रहा ट्रक आदिबदरी के पास ताल में पहाड़ी से टकराकर सड़क पर पलट गया, जिससे ट्रक के टूल बॉक्स पर बैठा हिंडोलाखाल निवासी विक्रम सिंह (18) पुत्र सरोप सिंह की ट्रक के नीचे आने से मौत हो गई।

पुलिस चौकी प्रभारी प्रेम सिंह भंडारी ने पहुंचकर ट्रक के नीचे दबे शव को निकाला। प्रेम सिंह ने बताया ट्रक में चालक सहित अन्य तीन लोग चोटिल हुए है।
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के उपली रमोली क्षेत्र में कौडार--बीलगांव- मुखेम मोटर मार्ग पर हिरवाल गांव के पास एक वाहन करीब 20 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया, जिससे चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में चालक लोकेंद्र रावत और दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को टीएचडीसी के सीएचसी स्वास्थ्य केंद्र बीलगांव में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष राजेंद्र असवाल ने बताया कि वाहन सड़क पर कीचड़ होने से फिसलकर खाई में गिर गया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें