फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन ठीक करने के दौरान लाइनमैन की मौत

Sun, 08 Jan 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ मेें रविवार को 11 केवी की विद्युत लाइन के सुधारीकरण के दौरान ऊर्जा निगम के एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई है। बीते सात दिनों से लामबगड़ क्षेत्र में विद्युत सप्लाई ठप पड़ी हुई थी, जिसका रविवार से सुधारीकरण कार्य होना था।
विज्ञापन


रविवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे ऊर्जा निगम का संविदा कर्मचारी छिनका गांव निवासी अनिल (24) पुत्र नारायण दत्त जब लामबगड़ में विद्युत लाइन के सुधारीकरण कार्य के लिए पोल के शीर्ष भाग में जंफर खोल रहा था। अचानक जंफर और पोल पर करंट दौड़ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

मौके पर मौजूद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों के साथ ही थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। ऊर्जा निगम के एसडीओ धनंजय कुमार ने कहा कि दुर्घटना की जांच की जा रही है। विभागीय नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें