फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ-हेमकुंड में जमकर हुआ हिमपात

Sat, 07 Jan 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
snowfall in auli - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रूपकुंड, औली, वेदनी बुग्याल और रुद्रनाथ की चोटियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। बदरीनाथ धाम में पांच फीट, हेमकुंड साहिब में 6-7 फीट बर्फ जम गई है। तापमान गिरने से शनिवार को लोग अपने घरों में ही दुबके रहे। उधर, देवाल के रूपकुंड, वेदनी, आली, बगची बुग्याल, घेस, हिमनी, बहतरा, वाण गांव में जमकर हिमपात हुआ। वहीं गैरसैंण के विधानसभा परिसर भराड़ीसैंण में भी जमकर बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें