फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कांग्रेस ने संगठन का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

Fri, 06 Nov 2026 04:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कांग्रेस की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर कांग्रेस कमेटी की जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए कई कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राजेंद्र लाल को नगर उपाध्यक्ष, जयपाल को अनुसूचित जाति अध्यक्ष, सूरज टकोला को अनुसूचित जनजाति अध्यक्ष, वासुदेव राणा को श्रम अध्यक्ष, दिगंबर सिंह रावत को किसान अध्यक्ष, सुनील बिष्ट दीपू को उद्योग व्यापार अध्यक्ष और मनीष नेगी को एनजीओ का दायित्व सौंपा गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। वहीं डॉ. विजय हिंदवाल को प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर उनका अभिनंदन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिला महासचिव संदीप झिंक्वाण, जिलाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी-शिक्षक गिरीश आर्य, नगर महामंत्री राकेश बिष्ट, नगर सचिव हरीश रावत, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें