देवाल। ब्लाक के देवाल गांव में वायरल से बीमार लोगों की हालात में सुधार हुआ। हिमनी गांव में 40 से अधिक लोग लंबे समय से बीमार थे। बुखार और खांसी के ठीक नहीं होने पर लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाने की मांग की। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने बीते बुधवार को गांव में शिविर लगाया। जिसके बाद 60 ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा और दवाएं दीं। ग्रामीण बलवंत सिंह ने बताया कि सभी बीमार लोगों की सेहत में उपचार के बाद सुधार है। संवाद