फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: शनि जयंती पर विशेष पूजा-अर्चना और सुंदरकांड पाठ

Sat, 16 May 2026 07:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गैरसैंण। ज्येष्ठ अमावस्या व शनि जयंती के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। कर्णप्रयाग के डिम्मर में श्री टटेश्वर महादेव मंदिर में महंत योगेश्वरानंद महाराज व भक्तों ने शनि महाराज व नवग्रह देवताओं की पूजा-हवन किया। डिम्मर गांव में चंडी माई को भोग लगाकर सुख-समृद्धि मांगी जिसमें बीकेटीसी सदस्य व ग्रामीण शामिल थे। वहीं गैरसैंण के पौराणिक गंगेश्वर महादेव मंदिर धुनारघाट में शनि जयंती पर श्री राम चरित मानस सुंदरकांड का पाठ हुआ। महंत हरीशचंद्र ने बताया कि 13 वर्ष बाद ज्येष्ठ अमावस्या और शनि जयंती का दुर्लभ संयोग आया, विश्व कल्याण हेतु सुंदरकांड का पाठ हुआ। इस अनुष्ठान में पंडित शंभू प्रसाद गौड़, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शाह, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह खत्री समेत अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें