फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जून तक बन जाएगा पुल, देवलकोट के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ

Fri, 15 May 2026 05:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मटियाला-देवलकोट सड़क के पास गदेरे पर साढ़े तीन करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदासैंण। मटियाला-देवलकोट सड़क के पास गदेरे पर निर्माणाधीन पुल का काम जून माह तक पूरा हो जाएगा। इस पुल के बनने से देवलकोट क्षेत्र के तीन से अधिक गांवों की एक हजार से अधिक आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

गैरसैंण विकासखंड के देवलकोट, रिठोला, बनुआ, भवानीपुर आदि गांवों के लिए करीब पांच किमी सड़क का निर्माण एक वर्ष पहले हो चुका है लेकिन यहां देवलकोट के मच्छबगड़ी गदेरे पर पुल नहीं बनने से बरसात में लोगों को दिक्कत होती है। देवलकोट में क्षेत्र का इंटर काॅलेज होने के कारण इस सड़क से स्कूली बच्चे, शिक्षक भी गुजरते हैं। ऐसे में अब यहां पुल निर्माण किया जा रहा है जो अंतिम चरण में है। पुल बनने से देवलकोट और भवानीपुर गांव सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। वहीं लोक निर्माण विभाग कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि पुल की लंबाई लगभग 48 मीटर है और इसकी लागत करीब 3.5 करोड़ रुपये है। यह परियोजना वर्ल्ड बैंक देहरादून की ओर से वित्त पोषित है। 30 जून 2026 तक पुल को आम लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें