फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने बारातियों को बांटे मास्क व सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
घूनी गांव में आयोजित एक शादी समारोह में दुल्हन ने बारातियों, समारोह में मौजूद परिजनों व ग्रामीणों को मास्क व सैनिटाइजर बांटने के बाद शादी के सात फेरे लिए। दुल्हन ने सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था भी स्वयं के खर्चे में की। 28 मई को घूनी गांव के बदरी प्रसाद पांडे की बेटी सोनी पांडे की शादी संपन्न हुई। शादी समारोह में चुनिंदा बाराती ही शामिल हुए। दुल्हन सोनी ने शादी की रश्में शुरू होने से पहले बारातियों को मास्क व सैनिटाइजर बांटे। गांव के सभी परिवारों को भी सैनिटाइजर व मास्क वितरित किए गए। दुल्हन सोनी ने सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने और कोरोना से सुरक्षित रहने का संदेश दिया। यूथ फाउंडेशन के संयोजक भगवती प्रसाद मैंदोली और हिमांशु मैंदोली ने कहा कि दुल्हन की ओर से ऐसी पहल सराहनीय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें