फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: धौली गंगा का रुका प्रवाह जेसीबी लगाकर खोला

Tue, 02 Sep 2025 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। मलारी हाईवे पर तमक गदेरे के उफान पर आने से धौली गंगा का रुका प्रवाह जेसीबी लगाकर खोल दिया गया है। अब पानी तेजी से निकल रहा है।
बीते रविवार सुबह तेज बारिश के कारण तमक गदेरा उफान पर आ गया था जिससे यहां बना पुल बह गया था। इससे हाईवे पर आवाजाही भी बंद हो गई थी। बीआरओ ने ह्यूम पाइप डालकर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया और सोमवार दोपहर से यहां आवाजाही शुरू हो गई। मगर तमक गदेरे पर आए मलबे ने धौली गंगा के प्रवाह को रोक दिया था। बीआरओ ने जेसीबी लगाकर मंगलवार को प्रवाह सुचारु कर दिया। एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि धौली गंगा के प्रवाह से अब कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें