फोटो
गोपेश्वर। ब्लॉक दशोली के मंडल घाटी स्वायत्त सहकारिता बैरागना की वार्षिक आम बैठक में सहकारिता की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और नई योजनाओं पर चर्चा हुई। राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना के परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से देवेश्वरी देवी को अध्यक्ष, लता देवी को कोषाध्यक्ष, रेखा को सचिव, संगीता देवी को उपाध्यक्ष और देवेश्वरी देवी को सहसचिव चुना गया। खंड विकास अधिकारी ने एनआरएलएम, रीप और रेखीय विभागों के माध्यम से समूहों की आजीविका को बढ़ाने के बारे में बताया। इस दौरान क्लस्टर की बिजनेस प्रमोटर रामेश्वरी सेमवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय के बारे में बताया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋतु देवी, ग्राम प्रधान सृष्टि राणा, क्लस्टर की अध्यक्ष देवेश्वरी नेगी आदि मौजूद रहे। संवाद