देवाल। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक मुंदोली ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत वाण गांव की कमला देवी पत्नी स्व नरेंद्र सिंह को दो लाख का चेक दिया। बैंक प्रबंधक नितिन सैनी ने कमला देवी को चेक प्रदान करते हुए हा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत किसी भी कारण पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर उनके नामांकित व्यक्तियों को दो लाख रुपये का चेक दिया जाता है। 436 रुपये की प्रीमियम पर इस योजना का लाभ मिलता है। इस मौके पर हिमांशु, हीरा दानू आदि मौजूद रहे। संवाद
श्रीराम और भरत का मिलन देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध
कर्णप्रयाग। मां चंडिका देवी रामलीला कमेटी सिमली की ओर से आयोजित श्री रामलीला मंचन के पांचवें दिन श्रीराम और भरत का मिलन देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। आयोजन में शामिल हुए यूकेडी नेता आशीष नेगी ने कहा कि मां चंडिका देवी की भूमि पर आयोजित इस अनुष्ठान में प्रतिभाग करना पुण्यदायी है। श्रीरामलीला मंचन में कलाकारों की ओर से हिंदी और गढ़वाली भाषा में किए जा रहे अभिनय सराहनीय हैं। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष संजय डिमरी, भास्करानंद डिमरी, शिशुपाल सिंह, भवान सिंह, हरि सिंह समेत कई लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संवाद