फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेट्रोल पंप से मारवाड़ी दुरुस्त होगा बदरीनाथ हाईवे

Sun, 25 Oct 2026 05:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

10 किमी हाईवे का होगा चौड़ीकरण और डामरीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ के पेट्रोल पंप से मारवाड़ी तक 10 किलोमीटर लंबे हिस्से की सूरत जल्द बदलने वाली है। बदरीनाथ धाम की यात्रा संपन्न होने के बाद सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) इस हिस्से में युद्धस्तर पर सुधारीकरण कार्य शुरू करेगा। आगामी वर्ष मार्च तक सड़क का चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे का अधिकांश हिस्सा ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत डबल लेन में तब्दील हो चुका है लेकिन ज्योतिर्मठ के पेट्रोल पंप से मारवाड़ी तक का हिस्सा अब भी बदहाल है। यहां जगह-जगह भूधंसाव होने से सड़क उबड़-खाबड़ बनी है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू होने के बाद वाहनों का दबाव बढ़ने से इस क्षेत्र में जाम की समस्या भी बनी रही। वहीं सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल जितेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा संपन्न होते ही सड़क सुधारीकरण का काम दिन-रात किया जाएगा। आगामी वर्ष बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से पहले चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए मौके पर पर्याप्त मजदूर और मशीनें पहुंचा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें