फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ वन प्रभाग की टीम ने बुग्यालों में 24 किमी तक गश्त की

Fri, 30 Oct 2026 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। बदरीनाथ वन प्रभाग के मुंदोली अनुभाग की संयुक्त टीम ने निगरानी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 24 किलोमीटर से अधिक दुर्गम पर्वतीय रास्तों का जायजा लिया। यह गश्त कुलिंग से शुरू होकर ऑली-वेदनी बुग्याल होते हुए वाण गांव तक की गई। इसका उद्देश्य अवैध मानवीय गतिविधियों की रोकथाम करना था। टीम ने बुग्याली पारितंत्र की स्थिति और वन्यजीव आवासों का स्थलीय जायजा भी लिया। वन क्षेत्राधिकारी मनोज देवराड़ी ने बताया कि यह अभियान उच्च हिमालयी जैव विविधता, संवेदनशील चारागाहों और दुर्लभ वन्यजीवों की निगरानी व संरक्षण के लिए चलाया गया। गश्त के दौरान सभी चीजें सामान्य मिलीं। टीम में अनुभाग अधिकारी आशीष रावत, बीट अधिकारी प्रदीप तोपाल, विनोद डुंगरियाल, केदार दत्त पुरोहित, वॉचर दल के नत्थू सिंह और गब्बर सिंह शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें