फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: छुरागाड-कनोल मार्ग पर बिछाया डामर एक सप्ताह में उखड़ा

Fri, 22 May 2026 05:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत, जांच की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। नंदानगर विकास खंड के सुदूरवर्ती कनोल गांव के लिए निर्माणाधीन छुरागाड-कनोल मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व बिछाया डामर उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की और डामरीकरण कार्य के जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पिछले छह माह से पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग की ओर से सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है। मगर डामर मानकों के अनुसार नहीं बिछाया जा रहा है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह पूर्व बिछाया गया डामर उखड़ने लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि आगामी दिनों में इसी सड़क से होते हुए मां नंंदा की बड़ी जात कैलाश के लिए विदा होगी। बड़ी जात कनोल गांव भी पहुंचेगी। मगर पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से सड़क निर्माण में देरी की जा रही है। सड़क की हिल कटिंग भी मानक के अनुसार नहीं की गई है। उन्होंने चेतावनी दी यदि सड़क पर डामरीकरण और हिल कटिंग कार्य मानक के अनुसार नहीं किया गया तो ग्रामीण कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान कनोल पूजा देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य दमयंती बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें