कर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग ने कर्णप्रयाग, गौचर, सिमली, नलगांव, नारायणबगड़, कुलसारी, थराली, देवाल में वाहनों की चेकिंग की। एआरटीओ अभिषेक भटगांई ने बताया कि वाहनों के फिटनेस, बीमा, प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने, ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड पर, सीट बेल्ट नहीं पहनने आदि पर 17 चालान किए गए हैं। परिवहन कर जमा नहीं करने, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होने पर तीन वाहनों को सीज किया गया है। यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर इनसे 41 हजार रुपये का अर्थदंड लिया गया है। संवाद