फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पल्ला के प्रभावित परिवारों एक लाख रुपये मिले अहेतुक राशि

Fri, 05 Sep 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

भाकपा माले के सदस्यों ने प्रभावितों से की बात
ज्योतिर्मठ। भू-धंसाव प्रभावित आंबेडकर गांव पल्ला के ग्रामीणों से भाकपा माले के सदस्यों ने बात की। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों को अहेतुक धनराशि के तौर पर एक लाख रुपये देने और स्थायी व्यवस्था होने तक उन परिवारों को कैंप में रहने और सामान रखने की व्यवस्था करने की मांग की।
पल्ला गांव पहुंचे भाकपा माले के सदस्यों ने क्षेत्र में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने सरकार से प्रभावित परिवारों को घर के स्थान पर घर और जमीन के स्थान पर जमीन देने की मांग की। साथ ही टीएचडीसी प्रभावित परिवारों के एक सदस्य को रोजगार देने, लोगों को हुए नुकसान की भरपाई के तौर पर हर परिवार को पांच लाख रुपये कंपनी की ओर से देने की मांग की। गांव पहुंचे भाकपा के गढ़वाल सचिव अतुल सती ने कहा कि लोगों के घर रहने योग्य नहीं हर गए हैं। वे दूसरों के घरों में आसरा लिए हुए हैं। गांव के नीचे टीएचडीसी की ओर से बनाई जा रही विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग बन रही है जिसके विस्फोटों से गांव अस्थिर हो गया है। इस दौरान दीपक टम्टा, केएन डिमरी, विनोद कुमार, सीमा सती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुआवजा दिलाने की मांग

ज्योतिर्मठ। गाम पंचायत कुंडी खोला के ग्रामीणों ने टीएचडीसी व उसकी कार्यदायी संस्था पर उनकी खेती और खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कंपनी से उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य विपेंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने इस संबंध में एसडीएम ज्योतिर्मठ को ज्ञापन भेजा। कहा कि बरसात में कंपनी की सड़क शमशान घाट से चोरमी तक बह जाती है। कंपनी हर साल उनकी जमीन की कटिंग कर सड़क बनाती है जिससे उनकी जमीन और फसल को नुकसान पहुंचा है। साथ ही उनकी जमीन के ऊपर ही मलबे को भी डंप किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों की जमीन और फसल का मुआवजा देने की मांग की। संवाद

मार्गों को दुरुस्त कर यातायात सुचारु करें
कर्णप्रयाग। कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आपदा से क्षतिग्रस्त मार्गों को दुरुस्त कर यातायात सुचारु कराने और परिसंपत्तियों की मरम्मत की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि विगत दिनों हुई भारी बारिश से कर्णप्रयाग ब्लाॅक की धारडुंग्री-मैखुरा, सोनला-कंडारा-मैखुरा, चटवापीपल-सिरण-एंड, लंगासू-मैखुरा आदि सड़क बंद है। ऐसे में गांवों में जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिपंस लक्ष्मण सिंह, वीरेंद्र सिंह रावत आदि शामिल थे। एसडीएम एसएस रांगड़ ने बताया कि मार्गों को खोलने की प्रक्रियाएं चल रही हैं। नगर क्षेत्र के भूस्खलन जोन को चिह्नित कर कार्यदायी विभागों से आगणन तैयार करने के लिए निर्देशित किया गया है। संवाद
विज्ञापन


34 परिवारों को बांटी राहत सामग्री

नारायणबगड़। ग्राम पंचायत जुनेर के राजस्व गांव धुलेट और सिमली के देवार गांव के आपदा प्रभावित परिवारों को तहसील प्रशासन की ओर से राशन किट बांटे गए। राजस्व उपनिरीक्षक जयवीर सिंह बिष्ट ने जूनियर हाईस्कूल रैंगांव में धुलेट गांव के 22 परिवारों को और देवार गांव के 12 प्रभावित परिवारों को राहत शिविर हाईस्कूल सणकोट में राहत सामग्री बांटी। वहीं एसडीएम पंकज भट्ट ने बताया कि भूस्खलन और भू-धंंसाव से दोनों गांव खतरे में हैं। दोनों गांवों का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराया जाएगा। उसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें