फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: दो बाइकें आपस में टकराईं, युवक की मौत, दो घायल

Fri, 05 Sep 2025 06:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गंभीर घायल एक युवक को हेली से पहुंचाया एम्स ऋषिकेश


संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ/गोपेश्वर। ज्योतिर्मठ में बृहस्पतिवार रात दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को हेलिकॉप्टर से एम्स देहरादून भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे की है। रविग्राम के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक की दूसरी ओर से तेज रफ्तार से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। कोतवाल देवेंद्र रावत ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ में डॉक्टरों ने सलूड़ ज्योतिर्मठ निवासी कृष्ण (23) पुत्र वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। ग्राम दाड़मी गणाई निवासी नवीन (24) पुत्र अमर सिंह को गंभीर चोटें होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके बाद हेलिकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया हैै। वहीं एक अन्य युवक किमाणा गांव निवासी विवेक पुत्र वीरेंद्र सिंह भी घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें