फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: रावल देवता की पूजा के साथ 74वें गौचर मेले का हुआ आगाज

Sat, 14 Nov 2026 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला मैदान में हुआ मार्च पास्ट, डीएम ने ली परेड की सलामी, मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

गौचर। प्रदेश का ऐतिहासिक राजकीय औद्योगिक एवं सांस्कृतिक विकास मेला (गौचर नुमाइश) शनिवार सुबह रावल देवता पूजन के साथ शुरू हुआ। मेलाध्यक्ष जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित मेला कमेटी ने मंदिर विधिवत पूजा अर्चना की।
इसके बाद मेला मैदान में स्कूली छात्र-छात्राओं की भव्य मार्च पास्ट परेड हुई। जिलाधिकारी ने परेड की सलामी ली और सभी का अभिनंदन किया। मेले के शुभारंभ पर बालक-बालिकाओं की दौड़, शिशु प्रदर्शनी और नेहरू चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित हुई। सीनियर, जूनियर व प्राथमिक वर्ग की दौड़ सहित अन्य स्पर्धाएं भी हुईं।
विज्ञापन



यशस्वी, कनिष्का और देवांश रहे प्रथम
गौचर। मेले में स्वास्थ्य विभाग ने एक शिशु प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। प्रदर्शनी में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, नियमित टीकाकरण, वजन, स्वच्छता और टीकाकरण कार्ड देखे गए। जांच तीन आयु वर्ग श्रेणियों में की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी चेतन स्वामी ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। शून्य से 12 महीने की श्रेणी में यशस्वी प्रथम, अयांश द्वितीय और आव्या तृतीय रहे। एक से तीन वर्ष की श्रेणी में कनिष्का प्रथम, प्रतिष्ठा द्वितीय और काशवी तृतीय रहीं। चार से पांच वर्ष की श्रेणी में देवांश प्रथम, अथर्व द्वितीय और विराज तृतीय रहे। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वैष्णव कृष्णा, महिला चिकित्सा अधिकारी हिमानी टकोला, जिला सूचना शिक्षा संचार प्रबंधक उदय सिंह रावत समौजूद थे। संवाद


मार्च पास्ट में नगरासू रहा प्रथम
गौचर। मेले में हुई मार्च पास्ट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सेक्रेट हार्ट स्कूल नगरासू, जूनियर वर्ग में संस्कार द स्कूल गौचर और प्राथमिक वर्ग में द ब्रिटिश प्री स्कूल पहले स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता के सीनियर, जूनियर व प्राथमिक वर्ग में जीआईसी व जीजीआईसी गौचर, जूनियर हाईस्कूल गौचर और आदर्श प्राथमिक विद्यालय गौचर क्रमशः द्वितीय रहे। संवाद
विज्ञापन



मॉल पर व्यापारी नाराज
कर्णप्रयाग। गौचर मेले में व्यवस्थाओं को लेकर कई लोगों की नाराजगी भी सामने आ रही है। शनिवार को भी जब मेला शुरू हुआ तो अधिकतर दुकानें खाली रही। स्टॉल भी पूरे रंग में नहीं दिखे। रानीगढ़ मंडल के पूर्व अध्यक्ष दिनेश डिमरी का कहना है कि मॉल की योजना छोेटे दुकानदारों पर भारी है। वहीं मेले के पहले दिन सीएम के कार्यक्रम के लिए भी समिति आवश्यक लोगों को नहीं जुटा सकी। वहीं दूसरी ओर मेले में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी और प्रीतम भरतवाण की स्टॉर नाइट नहीं होने से लोग मायूस हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें