फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: थराली की दीक्षा का जेआरएफ परीक्षा में 72वां स्थान

Mon, 05 May 2025 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। राड़ीबगड़ की दीक्षा नेगी ने सीएसआईआर की जेआरएफ परीक्षा में देश में 72वां स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले भी दीक्षा यूसेट की परीक्षा पास कर चुकी है। वर्तमान में वह डीएवी कॉलेज देहरादून से पीएचडी और रिसर्च कर रही है। दीक्षा के पिता देवेंद्र नेगी थराली में एडवोकेट हैं और माता बंसती देवी गृहणी हैं। दीक्षा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा स्कॉलर एकेडमी थराली से और इंटरमीडिएट केंद्रीय विद्यालय ग्वालदम से की। महाविद्यालय गोपेश्वर से एमएससी किया। वर्तमान में वह डीएवी कॉलेज देहरादून में अनुसंधान कार्य कर रही हैं। उनकी इस सफलता पर विधायक भूपाल राम टम्टा, पूर्व विधायक डाॅ. जीतराम, कविता नेगी, सुदर्शन नेगी, डीडी कुनियाल, महेश उनियाल और गंगा सिंह आदि ने खुशी जाहिर की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें