फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: केवी गोपेश्वर के श्रेय किमोठी ने ताइक्वांडो में जीता स्वर्ण पदक

Thu, 16 Nov 2023 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। केंद्रीय विद्यालय की राष्ट्रीय स्तर की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर में 7वीं कक्षा के छात्र श्रेय किमोठी ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। 2 से 6 नवंबर को बंगलूरू में ताइक्वांडो प्रतियोगिता हुई थी। शुक्रवार को श्रेय के विद्यालय पहुंचने पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने उसका फूल मालाओं से स्वागत किया। श्रेय ने अंडर 14 आयु वर्ग में उत्तराखंड की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य पराग ने बताया कि श्रेय ने गत वर्ष भी ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक हासिल किया था। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें