फोटो
चमोली। अपर चमोली-खैनुरी (9 किमी) मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी गांव के ग्रामीण 21वें दिन भी क्रमिक धरने पर डटे रहे। बुधवार को ग्रामीणों ने आंदोलन स्थल पर शासन-प्रशासन के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय के सबसे नजदीक होने के बावजूद जिला स्तरीय अधिकारी उनकी मांग को अनसुना कर रहे हैं। चेतावनी दी यदि शीघ्र सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरने पर बैठने वालों में सोबत सिंह फरर्स्वाण, अनिल, हरेंद्र सिंह, पान सिंह, खीम सिंह, रघुवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, रघुवीर सिंह और महेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद