फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलंगी से मैखुरा तक गुलदार की दहशत

Fri, 23 Jan 2015 03:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
दशोली पट्टी के गांवों में गुलदार मवेशियों को निवाला बना रहा है। सोमवार की सुबह जहां गुलदार ने कांचुला में गाय को निवाला बनाया, वहीं मंगलवार सुबह सिलंगी और बुधवार रात को मैखुरा में एक दुधारू गाय को निवाला बनाया।
विज्ञापन


गुलदार इसी क्षेत्र में 14 जनवरी से अब तक पांच पशुओं को मौत के घाट उतार चुका है जबकि एक को घायल किया है।
मैखुरा के ग्राम प्रधान राकेश लाल और गणपति प्रसाद ने बताया कि बुधवार रात को गुलदार ने रामप्रसाद की गोशाला तोड़कर उनकी जर्सी गाय को निवाला बना लिया।

रामप्रसाद ने ऋण लेकर गाय खरीदी थी। बणसोली में 14 जनवरी को गुलदार ने दो गायों को निवाला बनाया, जबकि 19 जनवरी को कांचुला, 20 को सिलंगी और 21 को मैखुरा में गुलदार ने गाय का शिकार किया। मनोज डिमरी ने बताया कि गांव में कई गोशालाओं पर गुलदार लगातार हमले कर रहा है।

वहीं सुबह शाम गुलदार बस्तियों में भी धमक रहा है। क्षेत्र पंचायत  सदस्य सुशीला रावत, स्वर्का की प्रधान किरन, उत्तरों की रेखा देवी और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश मैखुरी ने गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने की मांग की है। नंदप्रयाग रेंज के वनक्षेत्राधिकारी एमएस नेगी ने बताया कि कर्मियों को मौके पर भेजने के लिए निर्देशित किया जा रहा है। ग्रामीणों की मदद से गुलदार को पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें