लगातार बारिश से रबी की खड़ी फसल को नुकसान हो रहा है। कई जगह काश्तकार फसल कटाई कर चुके हैं, वह अब खरीफ की फसल बोने की तैयारी में जुट गए हैं। गैरसैंण कृषि बीज भंडार से धान, मंडुवा, झंगोरा, सोयाबीन, अरहर तोर, गहथ, उड़द, मूंग, चौलाई आदि के बीज के साथ ही कीट नाशक रसायन और कृषि औजार खरीदे जा रहे हैं। सहायक कृषि अधिकारी बीएल टम्टा ने कहा कि इस बार समय से बीज पहुंचने पर लोगों में उत्साह हैं। काश्तकार दिनेश ढौंडियाल, मोहन प्रसाद, खुसाल सिंह बचन सिंह का कहना है कि इस बार खरीफ की फसल के लिए समय से बीज मिल गया है।