स्वास्थ्य केंद्र जैनबिष्ट में 13 साल बाद डॉक्टर की तैनाती हो गई है। डॉ. संजय कुमार गुप्ता ने सीएचसी जोशीमठ से तबादला होने के बाद जैनबिष्ट में पदभार ग्रहण किया। आशा धपोला, दर्शन दानू, मोहन भंडारी, इंद्र सिंह, सुरेंद्र खत्री, महाबीर सिंह ने कहा कि डॉक्टर की नियुक्ति से सवाड़, घेस, हिमनी, फल्दियागांव, बलाण, पिनाऊं, लौसरी आदि गांवों के करीब आठ हजार लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।