जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान मंडल (चमोली) की ओर से संस्थान परिसर में किसानों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी हंसा दत्त पांडे ने काश्तकारों को जड़ी-बूटी की खेती के लिए प्रेरित किया। डा. सीपी कुनियाल ने किसानों को औषधीय पादपों के कृषिकरण और विपणन के बारे में बताया। राष्ट्रीय आयुष मिशन केंद्र सरकार की ओर से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, जिसमें चमोली और रुद्रप्रयाग जिले के छह ब्लॉक के करीब 50 किसानों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह, डा. अरविंद भंडारी, खुशहाल नेगी, कलम सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्रम रावत, अनीता, राजेंद्र थपलियाल और संजीव बिष्ट आदि मौजूद थे।