जीआईसी रडुवा के 10 छात्र नीती-माणा के लिए रवाना
- पांच दिवसीय अध्ययन कैंप में हिमालयन अध्ययन व नेचर स्टडी करेंगे
पोखरी। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी रडुवा चांदनीखाल के कक्षा 11वीं के 10 छात्रों का दल नीती-माणा क्षेत्र में कैंप स्टडी के लिए रवाना हो गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस अभियान में वे हिमालयी क्षेत्र की भू-आकृतियों, पारीस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता का अध्ययन करेंगे। दल का नेतृत्व भूगोल प्रवक्ता डीपी कुमेड़ी कर रहे हैं। प्रधानाचार्य संजय कुमार व पीटीए अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल ने हरी झंडी दिखाकर छात्रों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि कक्षा शिक्षण के साथ प्राकृतिक परिवेश में जाकर अध्ययन करने से समझ और दृष्टिकोण व्यापक होता है। टीम प्रीभारी ने बताया कि छात्र हिमालयी क्षेत्र की भौगौलिक संरचना, जलवायु, वनस्पति, जीव जंतुओं के बारे में अध्ययन करेंगे। साथ ही कैंपिंग, ट्रैकिंग व रॉक क्लाइविंग जैसी साहसिक गतिविधियों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। छात्र औली भी जाएंगे जहां स्कीइंग की बारीकियां सीखेंगे।