फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चुफलागाड पर बनी अस्थायी पुलिया, लोगों को मिली राहत

Sun, 04 Oct 2026 04:39 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

लोगों ने स्थायी पुल निर्माण की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदानगर। चुफलागाड पर एक साल पहले आपदा में बहे लाल पुल के स्थान पर आखिरकार दोबारा अस्थायी पुलिया का निर्माण कर दिया गया है। इससे बस स्टेशन से पुराने बाजार तक आवाजाही करने वाले लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन

बीते वर्ष 17 सितंबर को आई आपदा में अंग्रेजों के जमाने में बना लोहे का पुल बह गया था। इसे स्थानीय लोग लाल पुल के नाम से जानते थे। पुल बहने के बाद बस स्टेशन से पुराने बाजार जाने वाला यह मुख्य मार्ग बंद हो गया था। लोगों को आवाजाही के लिए करीब दो किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। बाद में यहां बनाई गई अस्थायी पुलिया इस वर्ष बरसात में बह गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष बीना रोतैला ने बताया कि लोगों की आवाजाही सुचारु करने के लिए पंचायत की ओर से अस्थायी पुलिया का निर्माण कराया गया है। पुलिया बनने से लोगों की बाजार आने-जाने की सुविधा आसान हो गई है। व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह रावत का कहना है कि एक वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो पाया है जिससे लोगाें को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द स्थायी पुल का निर्माण कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें