फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़, बिना दर्शन के लौटना पड़ रहा

Sun, 04 Oct 2026 04:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम की दूसरे चरण की तीर्थयात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। एक ओर जहां श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं वहीं मंदिर में उमड़ रही भीड़ और लंबी कतारों के कारण कई बुजुर्ग यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मेरठ से बदरीनाथ धाम पहुंचीं एक महिला श्रद्धालु ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से धाम में रुकी हुई थीं। भगवान बदरीविशाल के दर्शन के लिए मंदिर परिसर तक पहुंचीं लेकिन लंबी कतार होने के कारण दर्शन नहीं हो पाए। उन्हें बिना दर्शन किए ही लौटना पड़ा। महिला ने कहा कि भगवान के दर्शन का सौभाग्य नहीं मिल पाया। इसका मलाल है लेकिन बदरीनाथ की मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखने का अवसर जरूर मिला। उन्होंने कहा कि बर्फ से ढकी चोटियों और खूबसूरत बुग्यालों का दृश्य मन को सुकून देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें