ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ हाईवे पर बेनाकुली के पास शनिवार को श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हो गए जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योतिर्मठ भेजा गया।
पांडुकेश्वर चौकी प्रभारी रुकम सिंह नेगी ने बताया कि टेंपो ट्रेवलर में 16 श्रद्धालु सवार थे जो बदरीनाथ मंदिर के दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट रहे थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे बेनाकुली के पास टेंपो के सड़क पर पलटने की सूचना मिली। तत्काल मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस टीम पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हादसे में आठ श्रद्धालु घायल हुए हैं। सभी श्रद्धालु मेरठ, कालागढ़ निवासी थे। संवाद