कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर गांधीनगर के पास चार दिन पूर्व एक युवक की बाइक गड्ढे में भरे पानी और कीचड़ के कारण अनियंत्रित होकर गिर गई थी। हेलमेट पहने होने के कारण उसके सिर पर चोट नहीं लगी। उस युवक ने अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अपना अनुभव साझा करते हुए लोगों से हेलमेट पहनने की अपील की।
हादसे में कर्णप्रयाग निवासी पंकज खनेड़ा के पैर, घुटने और कंधे पर चोटें आई थीं। पंकज ने बताया कि जिस तरह उसका सिर हाईवे से टकराया था अगर हेलमेट न होता तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। युवक ने सभी दोपहिया चालकों से कहा है कि चाहे थोड़ी ही दूरी पर जाना हो हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें ताकि सुरक्षित रहा जा सके। संवाद